{"_id":"6815109cbde2331f8b098e23","slug":"educational-institutions-should-pay-special-attention-to-the-training-and-placement-of-students-prof-shashi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-154810-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान दें शिक्षण संस्थान : प्रो. शशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान दें शिक्षण संस्थान : प्रो. शशि
Sat, 03 May 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 03 May 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्राचार्य सहित अन्य। स्रोत : संस्था
हमीरपुर। हर शिक्षण संस्थान को प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल के लिए एक तय बजट का प्रतिवर्ष प्रावधान करना चाहिए, जिससे शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और प्लेसमेंट की बेहतर व्यवस्था हो सके। यह बात तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यातिथि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी रहे। प्रो. धीमान ने कहा कि सभी प्राध्यापकों को छात्रों के भविष्य के बारे में गंभीरता के साथ प्रशिक्षण और प्लेसमेंट पर काम करना होगा। कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थी के समग्र विकास के लिए शिक्षण संस्थानों में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को सुदृढ़ करना अच्छी पहल है।
कार्यशाला में एनआईटी हमीरपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सोमेश शर्मा ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के बारे में जानकारी दी। आलमा वे नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के विशाल सूद ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट से संबंधित सॉफ्टवेयर के बारे में बताया। सॉफ्टवेयर की मदद से विद्यार्थियों को केवल रोजगार के अवसर ही नहीं, बल्कि इंटरव्यू की तैयारी में भी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए तकनीकी विवि ने यह सुविधा प्रदान करने के लिए आलमा वे नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से समझौता किया है।