फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dyot's 20-year-old youth dies of snakebite

दयोट के 20 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत

Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dyot's 20-year-old youth dies of snakebite
Dyot's 20-year-old youth dies of snakebite
ताल/डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ताल के दयोट गांव के 20 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। युवक को मंगलवार रात को सर्प ने डसा था। जिसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया था। यहां बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। वीरवार को युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। ग्राम पंचायत ताल के गांव दयोट निवासी पवन कुमार के दोनों बेटे अक्षय और अभिषेक मंगलवार रात को अपने घर पर सोये थे। इस दौरान एक सांप ने कमरे में घुसकर अक्षय को डस लिया। इसका पता घरवालों को भी नहीं चला। रात करीब तीन बजे अक्षय कुमार के पेट में दर्द होने लगा तो उसके परिवार वाले उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। अस्पताल में उसका सर्पदंश का इलाज किया गया, परंतु तबीयत बिगड़ने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जहां बुधवार रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान पवन कुमार धीमान और बीडीसी चंद्रशेखर ने कहा कि युवक जमा दो की पढ़ाई के बाद घर पर था और रोजगार की तलाश में था। युवक का पिता पवन कुमार दुकान करता है। जबकि, माता आंगनबाड़ी में है। गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। युवक का एक बड़ा भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed