फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dyfi aggitation

नशा माफिया के खिलाफ डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Oct 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डीवाईएफआई जिला कमेटी हमीरपुर ने मंगलवार को नादौन के ऐतिहासिक इंद्रपाल चौक पर चिट्टा माफिया और नादौन में आम छात्रों को बेवजह डराने धमकाने वाले गुंडातत्वों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। डीवाईएफआई राज्याध्यक्ष अनिल मनकोटिया ने कहा कि पिछले कुछ समय से चिट्टा माफिया हमीरपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के इर्द-गिर्द अपने पांव पसार रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से नशा माफिया के खिलाफ मुहिम तेज करने के बावजूद बहुत सारे नशा तस्कर सरकार के संरक्षण के चलते पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वह नशे के कारोबार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ एसएफआई छात्र संगठन से जुड़े कार्यकर्ता जोकि नशा माफिया के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं उन्हें कुछ गुंडातत्व सरकार के संरक्षण के चलते डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। जिसका डीवाईएफआई कड़ा विरोध करती है। ऐसी संकीर्ण मानसिकता के लोगों को संरक्षण देने वालों को शिक्षा और नौजवानों के रोजगार के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देते हैं। इस प्रदर्शन में जिला प्रधान अजय पंडित, सचिव विवेक राणा, आंचल परमार, संजीव सेठी, विशाल रांगड़ा, संतोष सहित दर्जनों नौजवान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed