फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to lack of sign boards in the city, drivers are getting lost and traffic jams are occurring

Hamirpur (Himachal) News: शहर में सांकेतिक बोर्डों की कमी से रास्ता भटक रहे वाहन चालक, लग रहा जाम

Sun, 25 May 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 25 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of sign boards in the city, drivers are getting lost and traffic jams are occurring
मनोरंजन गुलाटी
नादौन (हमीरपुर)। लचर यातायात व्यवस्था, सिकुड़ती सड़कें, अतिक्रमण एवं वाहनों के बढ़ते बोझ के कारण यहां ट्रैफिक व्यवस्था आए दिन लड़खड़ाती रहती है। बिगड़ी यातायात व्यवस्था लाख कोशिशों के बाद भी सुधरी नहीं है।
विज्ञापन

शहर में मार्ग सांकेतिक बोर्डों की कमी भी जाम का कारण बन रही है। शहर में पहुंचने वाले वाहन चालक उस समय परेशान हो जाते हैं, जब उन्हें सांकेतिक बोर्ड ही दिखाई नहीं देते हैं। सांकेतिक बोर्डों की कमी से वाहन चालक रास्ता भटक जाते हैं और जब उन्हें गलत दिशा में जाने आभास होता है, तो पुन: वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, संकरी सड़क होने के कारण वाहनों को माेड़ने में दिक्कत आती है, जो कि जाम का कारण बन जाती है। पर्याप्त मात्रा में सांकेतिक बोर्ड के अभाव में वाहन चालक दुकानदारों से पूछकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। इंद्रपाल चौक से कुछ दूरी पर एक या दो सांकेतिक बोर्ड लगे हैं, लेकिन यह सड़क किनारे वाहनों के पार्क होने से दिखाई नहीं देते हैं। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को ज्वालाजी, धर्मशाला, दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर सहित अन्य क्षेत्रों की ओर जाने के लिए राहगीरों या दुकानदारों से रास्ता पूछना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इंद्रपाल चौक के इर्दगिर्द और बड़े सांकेतिक बोर्ड लगाने चाहिएं, जिससे वाहनों चालकों को पता चल सके कि यह मार्ग किस ओर जाता है।
---


शहर में पर्याप्त मात्रा में सांकेतिक बोर्ड लगने चाहिएं। सांकेतिक बोर्डों का साइज भी बड़ा होना चाहिए, ताकि उन्हें आसानी से देखा और पढ़ा जा सके। यहां पर जाम लगना आम बात है। यह समस्या तभी हल होगी, जब यहां पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। -मनोरंजन गुलाटी
मार्ग सांकेतिक बोर्ड की कमी से गंतव्य से भटके कई वाहन चालकों को सही दिशा के बारे में बताया गया है। प्रशासन को इस दिशा में उचित कदम उठाने चाहिएं। पार्किंग और जाम की समस्या भी विकट समस्या बन गई है। -सुनील शर्मा
नादौन से बाबा बालक नाथ और ज्वालाजी की ओर काफी संख्या में भक्त जाते हैं, परंतु नादौन पहुंचने पर धार्मिक स्थलों की ओर जाने पर उन्हें रास्ता पूछना पड़ता है। इस कारण उनका समय भी नष्ट होता है और जाम भी लगता है। -तरूण कपिल, पार्षद, वार्ड नंबर तीन
अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों के लिए साइन बोर्ड लगना बहुत जरूरी है। यह सांकेतिक बोर्ड उन स्थानों पर लगाए जाएं, जहां पर इन्हें पढ़ने और देखने में कोई दिक्कत न हो। -परविंदर, कटोच



कोट

मामला ध्यान में है। यहां पर बड़े-बड़े साइन बोर्ड की आवश्यकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं।
-राकेश शर्मा, एसडीएम, नादौन

मनोरंजन गुलाटी

मनोरंजन गुलाटी

मनोरंजन गुलाटी

मनोरंजन गुलाटी

मनोरंजन गुलाटी

मनोरंजन गुलाटी

मनोरंजन गुलाटी

मनोरंजन गुलाटी

मनोरंजन गुलाटी

मनोरंजन गुलाटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article