फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drunken youth stabs himself with knife, dies before reaching hospital

Hamirpur (Himachal) News: युवक ने नशे में खुद को ही घोंप लिया चाकू, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Thu, 25 Apr 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी, एक माह की है अभी बेटी
विज्ञापन

पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक 24 वर्षीय युवक ने नशे में खुद को चाकू घोंप कर खुदकुशी कर ली है। बीते बुधवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से थाने में सूचना दी गई कि एक युवक को मृत हालत में अस्पताल लाया गया है। इस पर एसएचओ सहित पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। वहां पर अमन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गांव और डाकघर कराड़ा को मृत हालत में पाया गया। युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी और पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था।



बुधवार रात्रि करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर पत्नी के साथ था। इसी दौरान उसने नशे का सेवन भी किया और किसी बात पर विवाद होने पर युवक ने चाकू से अपनी छाती पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल में इलाज के लिए लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और एक माह की बेटी भी है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया गया। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में सदर थाना की पुलिस टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed