फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drugs destroy human body

थकान, तनाव को नहीं इंसान को खत्म करता है नशा

Wed, 07 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Drugs destroy human body
हमीरपुर में पुलिस पाठशाला। - फोटो : file photo

रावमापा (बाल) हमीरपुर में हिमाचल के नंबर एक अखबार ‘अमर उजाला’ ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि और मुख्य वक्ता शिरकत करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के सेवन से होने वाली बीमारियों, नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन


डॉ. शिव कुमार ने कहा कि नशा कभी भी थकान और तनाव को नहीं बल्कि इंसान को खत्म करता है। समाज में संदेश पहुंचाने के लिए बच्चे एक बेहतर जरिया होते हैं। बच्चों ने समाज भी जल्द प्रेरणा लेता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को चेताया कि वाहन चलाते समय ड्रिंक और ड्राइव को कभी मिक्स न करे। इससे जहां जान को खतरा होता है, दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यक्ति थकान मिटाने के लिए नशा करता है, लेकिन पहले ही श्रम से टूट चुके शरीर पर शराब, बीड़ी एवं तंबाकू के सेवन से विपरीत असर पड़ता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि खुशी, गम या तनाव में कभी नशे का सेवन न करें। उन्होंने बच्चों को सार्वजनिक स्थल पर सगे संबंधियों को धूम्रपान न करने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 पैसे की बीड़ी के लिए 200 रुपये जुर्माना चुकाना उचित नहीं है। स्वास्थ्य शिक्षक सुनील कुमार ने बच्चों को नशे के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और बीमारियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा एक धीमा जहर है शरीर को खोखला कर देता है।

नशेड़ियों की यहां करें शिकायत

एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति नशा करता है या इसका कारोबार करता है तो इसकी जानकारी वे निशुल्क नंबर 100 पर दे सकते हैं। पुलिस थाना हमीरपुर के नंबर 01972 224306, कंट्रोल रूम में 01972 224339 या उनके कार्यालय 01972 224958 पर शिकायत कर सकते हैं। हिमाचल पुलिस के निशुल्क नंबर 9459100100 पर भी एसएमएस के माध्यम से दे सकते हैं।

पड़ोसी राज्य से हिमाचल में भी बढ़ रहा नशा
स्वास्थ्य शिक्षक सुनील कुमार ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब के बाद हिमाचल में भी नशा पांव पसार रहा है। युवा पीढ़ी दिन प्रतिदिन नशे की गिरफ्त मेंभ आ रही है। शिक्षण संस्थानों के बाहर कई तरह के नशे बिक रहे हैं। नशे से युवा तनाव में आ रहे हैं। इससे उनका स्वभाव चिढचिढ़ा हो रहा है। नशे के लिए युवा आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। नशे से युवा कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी ग्रसित हो रहे हैं।

क्या कहते हैं छात्र
- दस जमा दो के छात्र सुनील कुमार का कहना है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी है। हम खुद और अपने संबंधियों से जानकारी सांझा करेंगे।
- लक्की कुमार का कहना है कि कार्यक्रम में एएसपी और स्वास्थ्य शिक्षक ने उदाहरणों से बहुमूल्य जानकारी दी है।
- जमा एक कक्षा के शुभम ठाकुर का कहना है कि युवा वर्ग को नशे से दूर रहना चाहिए। नशा करने वाले और उसके आसपास के लोगों के लिए खतरनाक है।
- सूरज कुमार का कहना है कि कार्यक्रम में छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसका सही मायनों में तभी लाभ होगा जब हम इसका अपने जीवन में अनुसरण करेंगे।


क्या कहते हैं प्रधानाचार्य
रावमापा बाल के प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों को पुलिस और हेल्थ विभाग की ओर से दी जानकारी का अपने जीवन में अनुसरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाल स्कूल के दो छात्र भी स्मोकिंग की चपेट में आए हैं। छात्रों से उन्हें इसकी जानकारी मिली। वर्तमान में दोनों छात्रों की काउंसलिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed