फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water shortage will be eliminated in ten villages of Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के दस गांवों में पेयजल किल्लत होगी दूर

Sun, 29 Jun 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 29 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में पेयजल समस्या दूर होगी। पेयजल संकट को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग ने महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी गई है। परियोजना के तहत बुंग्गा गांव में दो लाख लीटर क्षमता वाला ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी कुल लागत 38.5 लाख रुपये होगी। टैंक निर्माण के बाद क्षेत्र के कई गांवों में जल आपूर्ति की स्थिति में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है। इस ओवरहेड टैंक से दस गांवों की लगभग 2800 की आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। लंबे समय से इन गांवों में पुराने टैंकों की सीमित क्षमता के कारण लोगों को पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

नई परियोजना से यह समस्या स्थायी रूप से हल होने की संभावना है। इस टैंक से गांव अमरोह, बाहल अर्जुन, बजौरा, गुदवीं, जडोह, फकहुही, साई-दा-घाट, बैरी ब्राहमणा, बैरी भट्टा, बैरी चौकी गांवों के लोगों का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने टैंक निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण कर भूमि का चयन भी कर लिया है। ठेकेदार को कार्य आबंटित कर दिया है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। भुक्कड़ पंचायत के प्रधान किशोर चंद, कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार, हनोह प्रधान बोहरा राम, उपप्रधान संदेश कुमार और पर्यटन निदेशक प्रवेश ठाकुर ने इस परियोजना के लिए विधायक सुरेश कुमार का धन्यवाद व्यक्त किया।

कोट

उपमंडल क्षेत्र में जल संकट को दूर करने के लिए विभाग ने योजनाबद्ध ढंग से अनेक प्रयास किए हैं। इस दिशा में यह टैंक एक बड़ा और प्रभावी कदम साबित होगा। ओवरहेड टैंक निर्माण पर करीब 38.5 लाख रुपये का खर्च आएगा।
-आशीष देव, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, उपमंडल भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed