फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Door-to-door survey will begin in the district from tomorrow, DC appeals for cooperation

Hamirpur (Himachal) News: जिले में कल से शुरू होगा घर-घर सर्वे, डीसी ने की सहयोग की अपील

Wed, 03 Sep 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 03 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार का आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जिला हमीरपुर में भी चार सितंबर से राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एनएसएस) आरंभ करने जा रहा है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि यह सर्वे सांख्यिकी एवं कार्यान्वयन मंत्रालय के सहयोग से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों पर आधारित राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर ही सरकारी योजनाएं एवं नीतियां तैयार की जाती हैं। अमरजीत सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी कार्यालय के प्रगणक घर-घर जाकर टैब एपलीकेशन पर जानकारी एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे इस सर्वेक्षण में सहयोग करें और प्रगणकों को सही एवं वास्तविक जानकारी उपलब्ध करवाएं। सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित जानकारी से जिले में लोगों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी तथा यह जानकारी लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में सरकार की विकासात्मक योजनाएं तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed