फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Don't know what Congress government will sell in Himachal

अभी तीन साल बाकी, पता नहीं हिमाचल का क्या-क्या बिकवाएगी कांग्रेस सरकार : अनुराग

Wed, 20 Nov 2024 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 20 Nov 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के दिल्ली में हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार का निकम्मापन करार देते हुए कहा कि यह सरकार की कार्यप्रणाली पर काला धब्बा है।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सेली हाइड्रो कंपनी को 64 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने में नाकाम रही। इसके कारण दिल्ली में हिमाचल भवन की कुर्की का आदेश जारी हुआ। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित की बजाय मित्रहित में लिप्त है। इससे देवभूमि का मान-सम्मान धूमिल हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण राज्य को आर्थिक आपातकाल का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश पर 96,500 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ चुका है। अब दिल्ली में हिमाचल भवन की कुर्की तक की स्थिति आ गई है। अभी तो सरकार के तीन साल बाकी हैं, तब तक ये निकम्मी सरकार न जाने हिमाचल का क्या-क्या बिकवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली से हिमाचल प्रदेश की चारों ओर बदनामी हो रही है। कांग्रेस सरकार अपने वादों पर पूरी तरह से खरी नहीं उतरी और जनता की भावनाओं के खिलाफ कार्य कर रही है। कभी शौचालय पर टैक्स लगाया जा रहा है तो कभी समोसे की सीआईडी जांच। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार अब तक केवल दिशाहीनता और दिवालियापन की शिकार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed