{"_id":"5d2625888ebc3e6cd666ccd0","slug":"dog-bite-hamirpur-hp-news-sml3000031163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते की काटी हुई भैंस का दूध पीने से 14 परिवार सदस्य हुए बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते की काटी हुई भैंस का दूध पीने से 14 परिवार सदस्य हुए बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत बसारल पंचायत के बंड गांव में लावारिस कुत्ते की काटी भैंस का दूध पीने से एक ही परिवार के 14 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सभी 14 सदस्य उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचे। जहां चार महिलाओं को एंटी रैबीज के टीके लगाए गए। जबकि, अन्य आठ सदस्यों को प्राथमिक उपचार और जांच के बाद घर भेज दिया गया। ग्राम पंचायत बसारल के बंड गांव में 4 दिन पूर्व एक लावारिस कुत्ते ने संजीव कुमार की भैंस को काट दिया।
इसके बाद परिवार के सभी सदस्य भैंस का दूध पीते रहे, लेकिन इसके बाद भैंस की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के 14 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। परिवार के सभी सदस्य उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचे। जहां परिवार की चार महिलाओं आरती देवी, सविता कुमारी, वंदना और रिंपी देवी को एंटी रैबीज के टीके लगाए गए। वहीं, अस्पताल की चिकित्सक डॉ. सविता राणा और समाजसेवी रमन मनकोटिया ने कहा कि अन्य लोगों की प्राथमिक जांच कर उन्हें घर भेज दिया गया। संजीव कुमार ने कहा कि भैंस रोजाना दो समय छह किलोग्राम दूध देती थी।