{"_id":"67a11524ee6c096c4405cc7f","slug":"documents-of-shops-allotted-decades-ago-will-be-examined-land-will-be-marked-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147372-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दशकों पूर्व आवंटित दुकानों के दस्तावेजों की होगी जांच, जमीन की होगी निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दशकों पूर्व आवंटित दुकानों के दस्तावेजों की होगी जांच, जमीन की होगी निशानदेही
Tue, 04 Feb 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से बातचीत करते पंचायत समिति हमीरपुर की गठित कमेटी के सदस्य। संवाद।
हमीरपुर। पंचायत समिति हमीरपुर दुकानों के आवंटन के दस्तावेजों की जांच करेगी। लंबे समय से दुकानदार संशोधित बढ़ा हुआ किराया अदा नहीं कर रहे हैं। कुछ समय पूर्व दुकानों के किराये में बढ़ोतरी पंचायत समिति हमीरपुर की ओर से की गई, लेकिन महज एक-दो दुकानदार ही बढ़ा हुआ किराया चुका रहे हैं।
पंचायत समिति हमीरपुर की ओर से संपतियों की जांच के लिए गठित कमेटी के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ है। ऐसे में अब बढ़े हुए किराये की उगाही के लिए कमेटी की ओर सख्त रुख अख्तियार किया गया है। कमेटी ने सोमवार को समिति की दुकानों और जमीन का निरीक्षण किया है। इस दौरान किराया न देने वाले दुकानदारों को विभाग के समक्ष दुकान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही तहसीलदार हमीरपुर से इन दुकानों की जमीन की निशानदेही के लिए पत्राचार किया गया है। ऐसे में अब संशोधित किराए की उगाही को लेकर कमेटी की ओर से गंभीर कदम उठाए जा रहे हैं। पंचायत समिति हमीरपुर की शहर में तीन स्थानों पर दुकानें हैं। पुलिस थाना हमीरपुर के सामने समिति की दस दुकानें हैं, जिन्हे किराये पर आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा नादौन चौक और डांगक्वाली रोड पर तीन-तीन दुकाने हैं, जो कि किराये पर आवंटित की गई है। पुलिस थाने के सामने स्थित दस दुकानों का किराया बढ़ाया गया है, जबकि नादौन चौक और डांगक्वाली चौक की दुकानों के किराया बढ़ोतरी के निर्णय के बारे में दुकानदारों को सूचित कर दिया गया है। इन दुकानदारों से संशोधित बढ़ा हुआ किराया लिया जाएगा। वहीं, दुकानों की जमीन की निशानदेही भी पंचायत समिति की ओर से की जाएगी।
सबलेट की दुकानों के भी जांचे जाएंगे दस्तावेज
पंचायत समिति की ओर दशकों पूर्व दुकानों को किराये पर आवंटित किया गया है। कुछ दुकानदारों ने दुकानों को आगे सबलेट कर दिया है। ऐसे में सब लेटिंग के कानूनी दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। इस दौरान किराये को लेकर भी वर्तमान दुकानदारों के साथ अनुबंध का नवीनीकरण किया जाएगा।
कोट
पंचायत समिति हमीरपुर की ओर से गठित कमेटी की ओर से पुलिस स्टेशन के गेट के विपरीत दिशा की ओर पंचायत समिति की सभी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया है। संबंधित दिशा निर्देश दिए गए हैं। पंचायत समिति को इस समय कुल 10 दुकानों से किराया प्राप्त हो रहा है।
-हिमांशी, खंड विकास अधिकारी, हमीरपुर