Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District level Inspire Model Exhibition will be held after January 15

Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय इंस्पायर मॉडल प्रदर्शनी 15 जनवरी के बाद होगी

Sat, 03 Jan 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 03 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन 15 जनवरी के बाद होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से 88 नन्हे वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर ब्लॉक में ही किया जाएगा। इसमें सत्र 2024-25 के दौरान चयनित हुए विद्यार्थी ही अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते सत्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली की ओर से 88 विद्यार्थियों के मॉडल जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं। इसमें निजी व सरकारी स्कूलों के 53 छात्राएं, जबकि 35 छात्र शामिल हैं। बीते सत्र में ही प्रत्येक विद्यार्थी को मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सभी विद्यार्थी जिला स्तर पर अपने खंडों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है, ताकि विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ा जा सके और उनका मानसिक विकास हो सके।


कोट

जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता 15 जनवरी के बाद आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 88 विद्यार्थी अपने मॉडलों को प्रदर्शित करेंगे। प्रतियोगिता के संदर्भ में शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -राजेश गौतम, विज्ञान पर्यवेक्षक, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article