फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District Athletics Competition on 10th and 11th

Hamirpur (Himachal) News: जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 और 11 को

Mon, 06 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
सिंथेटिक खेल मैदान अणु में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला एथलेटिक्स संघ की वार्षिक प्रतियोगिता 10 और 11 मई को सिंथेटिक खेल मैदान अणु में आयोजित की जाएगी। सोमवार को संघ की बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष पंकज भारतीय ने कहा कि यह प्रतियोगिता दो दिन में आयोजित की जाएगी। 10 मई को अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और पुरुष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता रहेगी। 11 मई को अंडर-8, अंडर-10 जबकि अंडर-12 समूह में बालक-बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


प्रतियोगिता के आधार पर जून में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता और नाॅर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि नौ मई तय की गई है। इसके बाद किसी खिलाड़ी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में नंगे पांव नहीं दौड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी 30 मीटर, 40 मीटर, 50 मीटर, 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 2000 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, लंबी कूद, गोला फेंक और चार गुना 100 मीटर मिक्स रिले रेस में भाग लेंगे। खिलाड़ी अपने साथ आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की काॅपी लेकर आएंगे। बैठक में परशुराम अवार्डी पुष्पा ठाकुर, उपाध्यक्ष विजय अतुल, महासचिव संदीप डडवाल, कोषाध्यक्ष विजय राणा, सचिव अनिल शर्मा, सुनील धीमान, करण डोगरा, सूरज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed