फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dispute resolved, Bhota residents to get sewerage facility

Hamirpur (Himachal) News: विवाद सुलझा, भोटावासियों को मिलेगी सीवरेज की सुविधा

Fri, 27 Feb 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 27 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत के तहत अब लोगों को शीघ्र ही सीवरेज की सुविधा मिल जाएगी। लंबे समय से बंद पड़ी सीवरेज लाइन का कार्य शुरू हो गया है। इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

भूमि का विवाद सुलझने के बाद 8.89 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण और सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि नगर पंचायत भोटा के बाशिंदों को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए 2018 में आठ करोड़ 89 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। इसके बाद 2020 में कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद दो वर्ष तक कार्य निर्विघ्न चलता रहा, लेकिन 2022 में सीटीपी प्लांट के निर्माण को लेकर चिह्नित की गई भूमि को लेकर विवाद हो गया। इसके कारण यह कार्य अधर में लटक गया। लंबे प्रयास के बाद अब इस विवाद को सुलझा लिया गया है तथा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सीवरेज लाइन के तहत 500 कनेक्शन प्रदान किए जाएंगेए जिससे पूरा भोटा शहर को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भोटा में स्थित राधा स्वामी सत्संग घर में बाबा जी के आने के समय बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को भी ध्यान में रखा गया है। सीवरेज लाइन का कार्य बंद होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारियों का कहना है कि इसमें आने वाले समय में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसमें लोगों के घरों के अलावा स्थानीय शौचालयों को भी शामिल किया गया है।


कोट :

नगर पंचायत भोटा में सीवरेज लाइन का कार्य शुरू हो गया है। इसमें करीब आठ करोड़ 89 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सार्वजनिक शौचालयों को भी जोड़ा गया है। -हर्ष शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article