फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dispute over recording a video of devotional singing (bhajan-kirtan) at a Gram Sabha meeting; FIR filed against the village head (pradhan)

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, प्रधान पर एफआईआर

Tue, 27 Oct 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 27 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी में ग्रामसभा के दौरान मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करने को लेकर विवाद हो गया। कोरम पूरा होने का इंतजार कर रहीं विभिन्न गांवों की महिलाएं पंचायत घर में भजन-कीर्तन कर रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक व्यक्ति प्रदीप कुमार, निवासी मोरसू पट्टी की शिकायत पर सदर थाना में पंचायत प्रधान रचना कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सीडी-डीवीडी भी सौंपी है।
विज्ञापन

वहीं, प्रधान ने प्रदीप कुमार पर महिलाओं की बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्डिंग करने और आपत्ति जताने पर बहसबाजी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में 42 वर्षीय प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि वह ग्रामसभा की कार्यवाही की मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान प्रधान रचना कुमारी ने उनका कमीज का कॉलर पकड़ लिया और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें डराया-धमकाया गया और बैठक छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।
उधर, प्रधान रचना कुमारी ने बताया कि पंचायत घर के हॉल में विभिन्न गांवों से आई महिलाएं ग्रामसभा का कोरम पूरा होने का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान महिलाएं बातचीत के साथ भजन-कीर्तन भी कर रही थीं।
प्रधान के अनुसार, प्रदीप कुमार अचानक हॉल में पहुंचे और महिलाओं का वीडियो बनाने लगे। महिलाओं के आपत्ति जताने और रिकॉर्डिंग रोकने पर उन्होंने बहसबाजी की और अभद्र व्यवहार किया। प्रधान ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन उसके मौके पर पहुंचने से पहले ही प्रदीप कुमार वहां से चले गए थे।
प्रधान ने कहा कि कोरम पूरा होने के बाद पंचायत के प्रस्ताव में घटना का उल्लेख किया गया और बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्डिंग पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने प्रदीप कुमार की शिकायत को झूठा बताते हुए कहा कि पारित प्रस्ताव की प्रति संबंधित खंड विकास अधिकारी को सौंपी जाएगी। प्रदीप कुमार ने वार्ड पंच का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

कोट
मामले में व्यक्ति की ओर से मिली शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में छानबीन की जा रही है। -राजेश कुमार, एएसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article