{"_id":"590b737e4f1c1b6a3d44156c","slug":"dispute-over-joining-of-lady-teacher-at-badaran-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदारन स्कूल में महिला अध्यापक की ज्वाइनिंग पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदारन स्कूल में महिला अध्यापक की ज्वाइनिंग पर विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 05 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल नादौन की रावमापा बदारन में एक महिला अध्यापक की ज्वाइनिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला अध्यापक बीते दो दिनों से स्कूल के चक्कर काट रही हैं, लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल और अधीक्षक महिला अध्यापक की ज्वाइनिंग लेने में आनाकानी कर रहे हैं। स्कूल प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैये पर प्रदेश पीजीटी यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
पीजीटी यूनियन के प्रदेश महासचिव देशराज कटवाल और ऊना जिला यूनियन के अध्यक्ष अश्वनी धीमान ने आरोप लगाया कि एक महिला अध्यापक को बीते दो दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है जिसकी यूनियन कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल प्रशासन ने शीघ्र महिला अध्यापक की ज्वाइनिंग नहीं ली तो इस मामले की शिक्षा निदेशालय और प्रदेश महिला आयोग में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
यूनियन ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन एक नेता के कहने पर पीजीटी अध्यापक की ज्वाइनिंग लेने में आनाकानी कर रहा है। महिला अध्यापक जिला ऊना की रहने वाली हैं और बीते रोज ही नादौन के बदारन स्कूल के लिए तबादला हुआ है। वह ऊना जिला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलौला में टीजीटी नॉन मेडिकल के पद पर सेवाएं दे रही थीं।
विज्ञापन
पदोन्नति सूची जारी होने के बाद उन्हें बतौर मैथमेटिक्स प्रवक्ता सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदारन में ट्रांसफर किया है। बदारन स्कूल में पीजीटी गणित का पद भी कई दिन से खाली है। यहां सेवाएं देने वाले गणित के अध्यापक का प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नति हो चुकी है। गणित का पद खाली होने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
रावमापा बदारन के अधीक्षक भगीरथ शर्मा ने कहा कि बदारन स्कूल में खाली चल रहे गणित के अध्यापक के पद पर ऊना जिला की एक पीजीटी अध्यापक के आर्डर हुए हैं। स्कूल प्रिंसिपल एक स्कूल के निरीक्षण पर गए हैं। इसके चलते मैडम की ज्वाइनिंग नहीं हो पाई है।