फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Disha Dogra set two world records in yoga

योगासन में दिशा डोगरा ने स्थापित किए दो विश्व कीर्तिमान

Thu, 30 Dec 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Disha Dogra set two world records in yoga
दिशा डोगरा ने स्थापित किए दो विश्व कीर्तिमान। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की छठी कक्षा की छात्रा दिशा डोगरा ने दो अलग-अलग आसनों में विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन 1 अगस्त 2021 को योग बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से ऑनलाइन मोड पर किया गया। इसमें दिशा डोगरा ने भाग लिया था। डोगरा ने एक गंड बेरंड आसन जिसमें 32 मिनट रुककर और दूसरा पूर्ण शलभासन रोलिंग में 1 मिनट में 27 रोल करके वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दावा किया था। जिसे योग बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने वेरिफाई करके दोनों रिकॉर्ड इस बेटी के नाम कर दिए हैं, जिसके सर्टिफिकेट और मेडल व टी-शर्ट बेटी के पास पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी दिशा डोगरा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर चुकी है। दिशा डोगरा निधि डोगरा (रबर डॉल) की छोटी बहन है। यह भी निधि डोगरा के नक्शे कदम पर चलते हुए ऊंचाइयों को छूने के लिए अग्रसर है। दिशा डोगरा अपने योगासनों का प्रशिक्षण अपने चाचा शशि कुमार (शारीरिक शिक्षक) से प्राप्त कर रही हैं, जो वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बेहद प्रतिभा मुखी परिवार की इन बेटियों की लगातार ऐतिहासिक सफलताओं पर प्रकाश डालते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने बताया कि इस समय पूरे प्रदेश की निगाहें चौरी में तैयार हो रहे बच्चों पर है। उन्हें पूरी आशा है कि जो 50 बच्चे नियमित रूप से प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं, वे आने वाले समय में और ज्यादा रिकार्ड ध्वस्त करेंगे। उन्होंने स्टॉफ सदस्यों सहित दिशा की इस कामयाबी पर बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार प्रदर्शन करके ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed