फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Discussion on no-confidence motion against Chairman in NP Hamirpur postponed for now

Hamirpur (Himachal) News: नप हमीरपुर में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा फिलहाल टली

Thu, 21 Mar 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से विभाग से किया गया पत्राचार, आयोग के निर्देशों पर होगी आगामी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बुलाई विशेष बैठक फिलहाल टलती नजर आ रही है। नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास के खिलाफ 11 में से 10 पार्षदों ने मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था। डीसी हमीरपुर की तरफ से इस प्रस्ताव पर एसडीएम हमीरपुर को दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद एसडीएम की तरफ से नगर परिषद हमीरपुर की 22 मार्च को विशेष बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। इस बीच आदर्श आचार संहिता लगने से अब फिलहाल यह कार्य टलता नजर आ रहा है। एसडीएम हमीरपुर की तरफ से अब इस मामले में शहरी विकास विभाग की तरफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। आचार संहिता में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और बैठक के आयोजन को लेकर पत्राचार किया गया है। विभाग इस मामले में चुनाव आयोग के निर्देशों पर आगामी कार्य करेगा। ऐसे में फिलहाल अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चाओं की संभावनाओं पर ब्रेक लग गई है। चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक ही विभाग और प्रशासन अब इसमें आगामी कार्रवाई करेगा।
कोट
एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी ने कहा कि शहरी विभाग की तरफ से इस मामले में पत्राचार किया गया है। विभाग से जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed