{"_id":"69c12b8fd031d94f1a026b01","slug":"discussion-on-latest-advances-in-anaesthesia-and-critical-care-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-187695-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर की नवीनतम प्रगति पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर की नवीनतम प्रगति पर चर्चा
Tue, 24 Mar 2026 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एचपी आईएसएकॉन 2026 सम्मेलन के दौरान उपस्थित अध्यापक व अ
सचित्र
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में किया एचपी आईएसएकॉन 2026 सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंजी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एनेस्थीसिया विभाग ने सोमवार को एचपी आईएसएकॉन 2026, इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स का वार्षिक राज्य सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया। सम्मेलन में कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस सम्मेलन में प्रदेश तथा आसपास के राज्यों से एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स, फैकल्टी सदस्यों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वैज्ञानिक कार्यक्रम को सुविचारित ढंग से तैयार किया गया था जिसमें मुख्य व्याख्यान (कीनोट लेक्चर), पैनल चर्चा, केस-आधारित विमर्श तथा हैंड्स-ऑन वर्कशॉप शामिल रहीं जिनमें एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर एवं दर्द प्रबंधन के नवीनतम प्रगतियों पर विशेष ध्यान दिया। अन्य संस्थानों से आए विशिष्ट विशेषज्ञों एवं प्रख्यात फैकल्टी ने अपने ज्ञान एवं क्लिनिकल अनुभव साझा किए, जिससे सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं रोचक रहे। इस सम्मेलन के दौरान ट्रांसथोरेसिक इकोकार्डियोग्राफी वर्कशॉप के लिए मैक्स रेडी अस्पताल मैनिटोबा, विनिपेग कनाडा से प्रो. विरेंद्र के. आर्य विशेष रूप से जुड़े। सम्मेलन का सफल संचालन आयोजन समिति के नेतृत्व में किया जिसमें डॉ. मनजीत सिंह कंवर, डॉ. प्रियंका सूद, डॉ. पूजा ठाकुर, डॉ. निशा शर्मा एवं डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. भावना आहलुवालिया शामिल रहे।