{"_id":"66e98a9063e943c3290cb07d","slug":"disabled-people-should-take-advantage-of-pm-daksh-portal-dc-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-136153-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम-दक्ष पोर्टल का लाभ उठाएं दिव्यांगजन : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम-दक्ष पोर्टल का लाभ उठाएं दिव्यांगजन : डीसी
विज्ञापन
सभी विभागों के अधिकारियों को भी दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
दिव्यांगजनों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और रोजगार के लिए हैं कई प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दिव्यांगजनों के कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, रोजगार एवं सशक्तीकरण के लिए बनाए गए वेब पोर्टल पीएम-दक्ष-डीईपीडब्ल्यूडी का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कोई भी दिव्यांगजन इस वेब पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करके अपने कौशल विकास के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
इस वेब पोर्टल में दिव्यांगजनों की क्षमताओं, जरूरतों, रुचियों और बाजार में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के अनुसार कई व्यावसायिक एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों का ब्योरा उपलब्ध करवाया गया। इन प्रशिक्षण कोर्सों एवं रोजगार के अवसरों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी बहुत ही सरल है। दिव्यांगजनों के कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपी) के तहत 15 से 59 वर्ष की आयु के दिव्यांगजन पीएम-दक्ष पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।