फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Disabled and senior voters will get voting facility sitting at home

Hamirpur (Himachal) News: विकलांग और वरिष्ठ मतदाताओं को घर बैठे मिलेगी मतदान सुविधा

Sat, 20 Apr 2024 08:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों पर नियुक्त होगा सिर्फ महिला स्टाफ
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में कम प्रतिशत वाले मतदान बूथों पर रहेगी विशेष नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। प्रदेश में चार लोकसभा सीटों और छह विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव को लेकर शनिवार को खंड विकास अधिकारी बिझड़ी के कार्यालय में समस्त बीएलओ, पर्यवेक्षकों व सेक्टर ऑफिसर की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम बड़सर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र गौतम ने की। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के 112 बूथों के बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि जिन युवाओं की आयु एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष हो चुकी है तथा जो 18 के हो चुके हैं और अभी तक अपना वोट नहीं बनाया है, उनकी सूची पंचायत के माध्यम से प्राप्त कर उनका वोट बनाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का फॉर्म 12डी भरकर 10 मई से पहले उपलब्ध करवाएं ताकि उनको घर बैठे ही मतदान की सुविधा उपलब्ध हो सके। पिछले विधानसभा चुनाव में 111 पोलिंग बूथ थे। वहीं, अब सकरोह और घुमारवीं के अलग-अलग बूथ बनने से पोलिंग बूथों की संख्या 112 हो गई है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन में से पांच बूथों पर सिर्फ महिला कर्मचारी ही नियुक्त होंगे। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्कूलों, कॉलजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मतदान प्रतिशत 72 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed