{"_id":"5e30645b8ebc3e4b303c8f1c","slug":"disability-of-kv-must-be-removed-hamirpur-hp-news-sml3224613143","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय की समस्याओं के समाधान के दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय की समस्याओं के समाधान के दिए सुझाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता हरिकेश मीणा जिलाधीश हमीरपुर और अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों जैसे फर्नीचर, विद्यालय भवन की मरम्मत, प्रार्थना सभा मैदान का विस्तार और नए मंच का निर्माण करवाना, नए बास्केटबाल के मैदान का निर्माण करवाना आदि समस्याओं को समिति के समक्ष रखा। बैठक में एसडीएम चिरंजी लाल, उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर जसवंत सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल, डीपीआरओ हमीरपुर हेमंत कुमार, एक्सईएन लोनिवि विवेक शर्मा ने समिति के सदस्यों के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
साथ ही विद्यालय की उपलब्धियों को गिनाया। बैठक में विगत बैठकों के विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का सुझाव अध्यक्ष ने दिया। विद्यालय के पूर्व छात्रों और अध्यापक-अभिभावकों की संयुक्त समिति तैयार कर उनसे अनुदान स्वरूप धनराशि एकत्रित कर विद्यालय के विभिन्न कार्यों और जरूरतों को पूर्ण करने का प्रयास करें। साथ में कायाकल्प परियोजना के तहत विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग की विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए योजना तैयार कर कार्यान्वित करने का सुझाव दिया। बैठक के अंत में 31 जनवरी 2020 को सेवानिवृत्त होने जा रहे जसवंत सिंह उपनिदेशक उच्च शिक्षा हमीरपुर को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया।