फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Disability certificates will be made every Saturday in the medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में हर शनिवार को बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

Wed, 12 Jun 2024 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए जा सकेंगे। वेबसाइट न चलने के कारण अस्पताल में एक माह से दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र नहीं बन पा रहे थे। इस कारण अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने पहुंच रहे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। अब मंगलवार को यह वेबसाइट सुचारू रूप से चल पड़ी। ऐसे में हर शनिवार को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
















तीमारदारों और दिव्यांग में योगेश, राहुल, त्रिलोचना, नंदिनी आदि ने कहा कि एक माह से प्रमाण-पत्र नहीं बन पा रहे थे। इस कारण खासी परेशानी हो रही थी। बता दें कि प्रमाण-पत्र पर चिकित्सक के भी डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं। पिछले एक माह से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। अस्पताल के एमएस डॉ. अजय ने कहा कि वेबसाइट में दिक्कत थी, लेकिन अब ठीक हो गई है। अब हर शनिवार को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed