फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Different parking rates are being charged in the city, rate lists are missing, and no action is taken.

Hamirpur (Himachal) News: शहर में पार्किंग के अलग-अलग वसूले जा रहे दाम, रेटलिस्ट गायब, कार्रवाई शून्य

Sun, 04 Jan 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 04 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Different parking rates are being charged in the city, rate lists are missing, and no action is taken.
हमीरपुर में बनाई गई पेड पार्किंग जहां पर रेट लिस्ट गायब है। संवाद
हमीरपुर। हमीरपुर शहर में वाहनों की पार्किंग के दामों को लेकर पार्किंग संचालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं। आलम यह है कि कोई एक घंटे के हिसाब से तो कोई पांच घंटे के हिसाब से दाम वसूल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर के तहत शहर में लगभग पांच पार्किंग हैं। इनमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग दाम तय किए गए हैं, लेकिन जांच न होने के कारण यह पार्किंग संचालक अपनी मर्जी से दाम वसूल रहे हैं। शहर में कोई एक घंटे का 20 रुपये तो कोई तीन से छह घंटे तक 30 रुपये तो कोई पांच घंटे का 50 रुपये वसूल रहा है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि कई पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट भी गायब हैं। हमीरपुर में पार्किंग स्थल अधिक न होने के कारण लोग बिना किसी बहस के भुगतान करने को मजबूर हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी जमीन पर व्यवस्थाओं की पड़ताल करने की जहमत नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के समीप बनाई गई पार्किंग निजी पार्किंग है, जहां पर पांच घंटे के 50 रुपये और 12 घंटे के 100 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। वहीं, रेट लिस्ट भी गायब है। अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदार पहले ही परेशान होते हैं, ऐसे में उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं होता है। ऐसे में वह मजबूर होकर अधिक दाम चुकता कर रहे हैं। इसके साथ एनएच पर तीन पार्किंग हैं तथा एक अस्पताल चौक पर पार्किंग हैं।

अस्पताल चौक स्थित पार्किंग
अस्पताल चौक पर स्थित पार्किंग में दोपहिया वाहनों से शून्य से तीन घंटे के बीस रुपये, तीन से छह घंटे के 30 रुपये, छह से 12 घंटे के 40 रुपये और 12 से 24 घंटे के 60 रुपये वसूले जा रहे हैं। वहीं, चारपहिया वाहन के लिए शून्य से तीन घंटे के 40 रुपये, तीन से छह घंटे के 60 रुपये, छह घंटे से नौ घंटे के 80 रुपये, नौ से 12 घंटे के 100 रुपये और 24 घंटे के लिए 120 रुपये वसूले जा रहे हैं।


हमीरपुर बाजार स्थित पार्किंग

एनएच मटौर-शिमला मार्ग पर हमीरपुर बाजार में स्थित एक पार्किंग में दोपहिया वाहनों के लिए चार घंटे के 20 रुपये, 12 घंटे के लिए 30 रुपये और 24 घंटे के लिए 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। वहीं, चारपहिया वाहन चालकों से चार घंटे के 30 रुपये, 12 घंटे के लिए 50 रुपये और 24 घंटे के लिए 80 रुपये वसूले जा रहे हैं।

उपायुक्त कार्यालय के पास पार्किंग से रेट लिस्ट गायब

उपायुक्त कार्यालय के साथ सटी पार्किंग से भी रेट लिस्ट गायब है। ऐसे में यहां पर अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं। यहां पर चारपहिया वाहनों से एक घंटे के लिए 20 रुपये और एक से अधिक घंटे के लिए 30 रुपये तथा इससे अधिक समय के लिए 50 रुपये और 12 घंटे के लिए 100 रुपये वसूले जा रहे है।
सरकारी पार्किंग के दाम

चारपहिया वाहन
एक घंटे के लिए 20 रुपये
एक से छह घंटे के लिए 30 रुपये
छह से 12 घंटे के लिए 50 रुपये
12 से 24 घंटे के लिए 100 रुपये


दोपहिया वाहन

एक घंटे के लिए 15 रुपये
एक से छह घंटे के लिए 20 रुपये
छह से 12 घंटे के लिए 30 रुपये
12 से 24 घंटे के लिए 60 रुपये






--
नगर निगम के बायलॉज नहीं बन पाए हैं। ऐसे में सरकारी नियमों के अनुसार ही दाम तय किए जाने चाहिएं। अगर कोई तय दाम से अधिक दाम वसूल रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर


पार्किंग के लिए दाम नगर निगम ही तय करती है। इसमें पंजीकरण भी नगर निगम के तहत ही किया जाता है। सरकारी मूल्य से अधिक दाम वसूलना अपराध है। -अमरजीत सिंह, उपायुक्त हमीरपुर
--



हमीरपुर में अस्पताल के समीप बनी पार्किंग में मर्जी के दाम वसूले जा रहे हैं। अधिकारी इस पर कोई नकेल नहीं कस पा रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। -बाबूराम, तीमारदार


अस्पताल के पास एकमात्र पार्किंग होने के कारण अधिक दाम वसूले जाते हैं। अन्य पार्किंग स्थलों पर भी रेटलिस्ट नहीं लगाई जाती है। इससे लोगों को तय दामों की जानकारी नहीं मिल पाती है। -अनिल कुमार, तीमारदार
हमीरपुर में पार्किंग संचालक अपनी मर्जी से दाम वसूलते हैं। इन पर कोई लगाम नहीं है। पार्किंग स्थल पर रेट लिस्ट भी नहीं है, जिससे यह तय नहीं हो पाता है कि पार्किंग के क्या दाम निश्चित हैं। -गुरदेव, टैक्सी चालक


हमीरपुर में अगर कोई एक घंटे से अधिक गाड़ी खड़ी करता है, तो मनमाने दाम वसूले जाते हैं। कई बार रेट लिस्ट के बारे में पूछते हैं, तो यह बहसबाजी करते हैं। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। -अशोक कुमार, टैक्सी चालक

हमीरपुर में बनाई गई पेड पार्किंग जहां पर रेट लिस्ट गायब है। संवाद

हमीरपुर में बनाई गई पेड पार्किंग जहां पर रेट लिस्ट गायब है। संवाद

हमीरपुर में बनाई गई पेड पार्किंग जहां पर रेट लिस्ट गायब है। संवाद

हमीरपुर में बनाई गई पेड पार्किंग जहां पर रेट लिस्ट गायब है। संवाद

हमीरपुर में बनाई गई पेड पार्किंग जहां पर रेट लिस्ट गायब है। संवाद

हमीरपुर में बनाई गई पेड पार्किंग जहां पर रेट लिस्ट गायब है। संवाद

हमीरपुर में बनाई गई पेड पार्किंग जहां पर रेट लिस्ट गायब है। संवाद

हमीरपुर में बनाई गई पेड पार्किंग जहां पर रेट लिस्ट गायब है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article