फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diamond Tikkari team became the winner of cricket competition

Hamirpur: डायमंड टिक्करी टीम बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता

Tue, 28 Jan 2025 12:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी ,भरेड़ी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी ,भरेड़ी (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jan 2025 12:51 PM IST
विज्ञापन
Diamond Tikkari team became the winner of cricket competition
डायमंड टिक्करी टीम बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता - फोटो : संवाद

हमीरपुर उपमंडल भोरंज के तहत बडैहर में मेगा लोकल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगोता का पहला सेमीफाइनल मैच फागलोट टीम और डायमंड टिक्करी टीम के बीच खेला गया। फागलोट टीम ने 12 ओवरों में 9 विकेट पर 75 रन बनाए और डायमंड टिक्करी की टीम 75 रनों का पीछा करते हुए 3 विकेट गंवाकर 76 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। दूसरा सेमीफाइनल स्टार इलेवन टीम और रांगड़ा इलेवन तरक्वाड़ी टीम के बीच खेला गया। स्टार इलेवन ने पहले बलेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 112 रन बनाए। रांगड़ा इलेवन ने 112 रनों का पीछा करते हुए 7 विकेट गंवाकर 112 रन बनाए। इसी तरह मैच बराबर हुआ और रोचक स्थिति बन गई। मैच का निर्णय सुपर ओवर द्वारा करवाया गया। इसमें रांगड़ा इलेवन तरक्वाड़ी टीम ने पर दो विकेट गवाकर 8 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते रांगड़ा इलेवन टीम ने 4 बॉल में ही 9 रन बना लिए और फाइनल में पहुंच गया।

विज्ञापन


फाइनल मैच स्टार इलेवन टीम ओर डायमंड टिक्करी के बीच खेला गया। स्टार इलेवन ने 12 ओवरों में 59 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते डायमंड टिक्करी टीम ने दो विकेट गंवाकर 60 बना लिए और फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। बेस्ट बॉलर स्टार इलेवन टीम के लेख राज रहे। मैन ऑफ द सीरीज डायमंड टिक्करी के सोनू रहे। मैन ऑफ दी मैच का खिताब छोटू को दिया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अध्यापक रमेश डोगरा रहे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये व ट्रॉफी व उप विजेता टीम को 41 हजार रुपए वो ट्रॉफी दी गई। मुख्यातिथि ने अपनी तरफ से प्रतियोगिता के आयोजकों के 11 हजार रुपये दिए। इस मौके पर उनके साथ पूर्व प्रधान वतन सिंह, पंचायत उपप्रधान हुकम चंद, प्रतियोगिता के प्रधान हेम राज शर्मा, विद्या सागर शर्मा, राजेश कुमार, पुष्प कुमार, विश्वेश कौशल, गौरव डोगरा, सुशील गौतम, चमन सैनी, मोहिंद्र सिंह सैनी, शमी रनौत, पवन कुमार, चानू, अंकू, आशू, निखिल सुशील गौतम इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed