फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhyanu devotee Samadhi site fell victim to bad condition, bushes grew up

Hamirpur (Himachal) News: ध्यानू भक्त समाधि स्थल हुआ बदहाली का शिकार, उगीं झाड़ियां

Mon, 13 Jan 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संजीव बॉबी
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर एक में ध्यानू भक्त समाधि स्थल दिन-प्रतिदिन बदहाली का शिकर होता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि वर्षों से मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य नहीं हो पाया है।
सदियों पूर्व समाधि स्थल पर बने मंदिरों और समाधि स्थल के ऊपर जगह-जगह घास और झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे समाधि स्थल पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समाधि स्थल परिसर में रुकने के लिए कोई भी उचित व्यवस्था और सुविधा नहीं है, जिससे पर्यटन काे बढ़ावा दे रही ब्यास नदी की सुंदरता पर भी दाग लग रहा है। स्थानीय लोगों में राकेश कुमार, प्रदीप, सुरेश, नीलम, राकेश, मुकेश, प्रवीण, वेद प्रकाश आदि ने कहा कि वार्ड नंबर एक में स्थित दुर्गा माता मंदिर और ध्यानू भक्त का विश्व स्तरीय आध्यात्मिक पावन समाधि स्थल अनदेखी के कारण खंडहर में बदलता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सदियों से प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से श्रद्धालु ज्वालाजी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद समाधि स्थल पर शीश नवाने आते हैं, लेकिन समाधि स्थल पर अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नादौन में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को इस स्थल तक लोगों से पूछ-पूछ कर पहुंचना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह कई बार प्रशासन और प्रदेश सरकार से समाधि स्थल की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समाधि स्थल को संवारने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं ब्याास नदी किनारे पर घाट बनाने और इस स्थल के जीर्णोद्वार के लिए प्रशासन को एक प्रोपोजल बनाकर सरकार को भेजने के आदेश भी दिए थे, परंतु दो साल बाद भी कार्य को लेकर कोई भी कवायद शुरू नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed