फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dhumal says told the center programe to people

केंद्र की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : धूमल

Mon, 05 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 05 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने विस क्षेत्र हमीरपुर और सुजानपुर का दौरा किया। धूमल सुजानपुर के भेरड़ा और उटपुर गांव में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उनके साथ सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

   इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने बूथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। बैठक में बूथों की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने बूथ के पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन की संरचना, संगठन की कार्य विधि और पन्ना प्रमुखों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने पन्ना प्रमुखों को बूथ स्तर पर लोगों से मिलने के दिशा निर्देश दिए, ताकि पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूर बनाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जन कल्याण की नीतियों और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष और बीएलए को अपने बूथ पर भाजपा की केंद्र सरकार की जनहित नीतियों का बखान करना चाहिए।
विज्ञापन

    इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्यारे लाल शर्मा, महामंत्री अजय शर्मा, उपाध्यक्ष आदर्श कांत, मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, महामंत्री हरीश शर्मा, युधवीर सिंह पठानिया, सुरेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed