फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhumal felicitate 51 teachers

धूमल ने सम्मानित किए प्रदेश के 51 अध्यापक

Mon, 05 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोटा Updated Mon, 05 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dhumal felicitate 51 teachers
शिक्षक दिवस - फोटो : टीम ‌डिजिटल

नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के प्रदेश कार्यालय हमीरपुर ने शिक्षक दिवस दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक स्कूल भोटा में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की।

विज्ञापन


धूमल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जीवन परिचय दिया और कहा कि वे स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति हुए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के निर्माण का दायित्व अध्यापक पर होता है।
विज्ञापन


अच्छा अध्यापक वही होता जो किताबी शिक्षा के साथ-साथ देश निर्माण व चरित्र निर्माण भी करें। उन्होंने कहा कि पहले गुरू का सम्मान बहुत ज्यादा होता था। लेकिन बीच में कुछ समय ऐसा आया जब अध्यापक से ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर को लोगों ने सम्मान देना शुरू कर दिया। यदि भारत को विश्व गुरू बनाना है तो अध्यापक वर्ग का सहयोग बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


    उन्होंने कहा कि दुनिया में दो ही रिश्ते ऐसे हैं जिनमें ईर्ष्या नहीं होती वो है माता-पिता व गुरू। जिन्हें अपने बच्चे की प्रगति देखकर हमेशा खुशी होती। मुख्य अतिथि ने स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सरहना की तथा स्कूल को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए। धूमल ने 10 हजार रुपये नारायण सेवा संस्थान को दो बच्चों के इलाज के भी दिए।

स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। नारायण सेवा संस्थान के प्रदेश संयोजक रसील सिंह मनकोटिया, सहसंयोजक बलदेव धीमान ने स्कूल की मदद से कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, जिला परिषद सदस्य पवन कुमार, राज कुमारी, विशाल पठानिया, मुकेश कटोच, कंचन भारद्वाज, मंजू ठाकुर, सुरभि भारद्वाज, राकेश पठानिया, मोहिंद्र राणा व अलग-अलग जिलों से आए करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया।


प्रदेश के इन 51 अध्यापकों को मिला सम्मान

सम्मानित होने वाले शिक्षकाें में संजीव कुमार शर्मा, कर्म चंद चंदेल, प्रोमिला कंवर, सोनू कुमार गुलेरिया, मनोहर लाल, बृज लाल, भूमि दत्त शर्मा, बलवंत सिंह कश्यप, परश राम ठाकुर, रणजीत सिंह पठानिया, सरण दास नेगी, प्रकाश चंद कौशल, कुलदीप चंद, विष्णु दत्त कश्यप, विमला गौतम, यद्धवीर सिंह पठानिया, दिले राम गुप्ता, बृज लाल दीवान, निर्मला राणा, तृप्ता गौतम, राज कुुमार, प्रेम चंद शर्मा, पुरुषोतम चंद ठाकुर, लाल चंद ठाकुर, नरदेव सिंह, नसीब सिंह, जय सिंह ठाकुर, माधो राम वर्मा, रूप लाल शर्मा, ज्ञान चंद, रमेश चंद शास्त्री, सूरम सिंह टपरियाल, कृष्ण दास, चौधरी, पुरुषोतम चड्डा, स्वरूप चड्डा, जोगिंद्र पाल शर्मा, दुर्गा दास, दरोगा राम शर्मा, गंधर्व सिंह, सतीश कुमार, किशन चंद शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed