{"_id":"68642f3d6a854715ad0eb927","slug":"dhumal-congratulated-bindal-on-becoming-president-again-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-159991-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिंदल को दोबारा अध्यक्ष बनने पर धूमल ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिंदल को दोबारा अध्यक्ष बनने पर धूमल ने दी बधाई
Wed, 02 Jul 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने डॉ. राजीव बिंदल को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी हैं। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल एक अनुभवी, कर्मठ और जमीनी नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी और भाजपा प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिंदल के नेतृत्व में भाजपा पंचायती राज, निगम-निकाय, लोकसभा और विधानसभा के आगामी चुनावों में विजय प्राप्त कर प्रदेश में विकास और जनसेवा के अपने संकल्प को और प्रभावी ढंग से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता आधारित संगठनात्मक ढांचा ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है और डॉ. बिंदल जैसे अनुभवी नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मनोबल और संगठनात्मक सामंजस्य और अधिक सशक्त होगा। संवाद
विज्ञापन