फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhanvarsha on Dhanteras, sale of around 500 small and big vehicles

Hamirpur (Himachal) News: धनतेरस पर धनवर्षा, 500 के करीब छोटे-बड़े वाहनों की बिक्री

Wed, 30 Oct 2024 01:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dhanvarsha on Dhanteras, sale of around 500 small and big vehicles
हमीरपुर बाजार में धनतेरस पर्व पर चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते लोग। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

करोड़ों का कारोबार, आभूषणों की दुकानों पर बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष खूब हुई बिक्री

कुंदन के गहनों से लेकर चांदी के गहनों में एंटिक आभूषणों में अधिक बिक्री

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला हमीरपुर में धनतेरस के मौके पर ऑटो सेक्टर में धन की खूब वर्षा हुई। जिलाभर में पांच सौ के करीब छोटे-बड़े वाहनों की बिक्री हुई है। इनमें बाइक, स्कूटी और कारें शामिल हैं। लोगों ने एडवांस बुकिंग करने के बाद धनतेरस के पर्व पर वाहनों की खरीदारी की। इससे व्यापारियों का करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। ऑटो सेक्टर के अलावा आभूषणों की दुकानों पर भी कुंदन के गहनों से लेकर चांदी के गहनों में एंटिक आभूषणों की खूब ब्रिकी हुई। बाजारों में दिनभर खूब चहल-पहल रही। सुबह से शाम तक लोगों ने खूब खरीदारी की। बर्तनों की दुकानों में खूब भीड़ रही। बाजार में झाड़ू और स्टील के बर्तन भी खूब बिके। धनतेरस के चलते आभूषण और बर्तन विक्रेताओं के पास तो बैठने तक की जगह नहीं बची थी। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दो दिन तक शुभ योग होने के कारण अच्छा कारोबार हुआ। पूर्व में गुरु पुष्य नक्षत्र और दो दिन दीपावली के लिए शुभ दिन होने के चलते बाजारों में खूब रौनक रही।

आभूषण कारोबारी प्रदीप, रोशन, सुमित कानगो, जुगल किशोर और सुरेश हांडा आदि ने कहा कि धनतेरस पर दुकानों में अच्छा कारोबार रहा। कुंदन के गहनों से लेकर चांदी के गहनों में एंटिक आभूषणों में करोड़ों का कारोबार हुआ। लोगों को कई तरह के ऑफर भी प्रदान किए गए थे। कुछ लोगों ने पहले से बुकिंग करवा रखी थी, जबकि कुछ ने मौके पर आकर खरीदारी की। धनतेरस पर आभूषण विक्रेताओं की दुकान पर चांदी की मूर्तियां, चांदी के सिक्के, गिलास-कटोरी, कछुआ सहित अन्य चांदी के आभूषणों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ऑटो सेक्टर में एजेंसी मालिकों सुशील सोनी, साहिल, सुरेंद्र आदि ने कहा कि इस बार लोगों ने नादौन, सुजानपुर, भोरंज, जाहू, भोटा, बड़सर, बिझड़ी, कांगू और गलोड़ समेत अन्य बाजारों में स्थित ब्रांचों से आकर वाहनों की खूब खरीदारी की। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक कारोबार हुआ। पांच सौ के करीब वाहनों की जिलाभर में बिक्री हुई है। ग्राहकों सुमन, पूजा, डिपंल, पूनम, निकिता, सुमित आदि ने कहा कि इस बार बाजार में बीते वर्ष के मुकाबले अधिक रौनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed