फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhaneta-Barsar road will be ready in one and a half month

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा-बड़सर सड़क डेढ़ माह में बनकर होगी तैयार

Wed, 30 Jul 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dhaneta-Barsar road will be ready in one and a half month
धनेटा से बड़सर सड़क में की गई टारिंग। संवाद
धनेटा(हमीरपुर)। निर्माणाधीन धनेटा-बड़सर सड़क का कार्य डेढ़ माह के भीतर पूरा होगा। आठ किलोमीटर सड़क का 60 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। इसमें सड़क के पांच किलोमीटर भाग को पक्का करने और टारिंग डालने का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

अब 40 फीसदी कार्य में तीन किलोमीटर सड़क को पक्का करने के साथ दोनों और निकासी नालियों को पक्का करने का कार्य शुरू होगा। इसको पूरा करने के लिए विभाग ने समय निर्धारित किया है। सड़क निर्माण कार्य सीटीवी (सीमेंट तकनीक आधारित) के माध्यम से हो रहा है। निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 9.60 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व में सड़क के खस्ताहाल होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता था। दोनों उपमंडलों की जोड़ने वाली सड़क से एक साथ दर्जनों पंचायतें जुड़ती हैं। ऐसे में लंबे समय से लोग विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग कर रहे थे। सड़क उन्नयन कार्य के प्रथम चरण में पुरानी सड़क की टारिंग उखाड़कर दोनों और से चौड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घटनास्थल वाले स्थानों पर पैरापिट डालने के साथ डंगे लगाए गए, ताकि सड़क पर दुर्घटनाओं में अंकुश लगाया जा सके। दूसरे चरण में पांच किलोमीटर सड़क को सीमेंट और कंक्रीट और आधुनिक तकनीक के माध्यम से पक्का किया गया, ताकि धनेटा के साथ लगते क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। अब शेष बड़सर उपमंडल के साथ लगती तीन किलोमीटर सड़क को पक्का करने का कार्य होगा, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा।


कोट

निर्माणाधीन धनेटा-बड़सर सड़क का 60 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष निर्माण कार्य प्रगति पर है। कार्य को पूरा करने के लिए डेढ़ माह का समय निर्धारित किया गया है। शीघ्र ही लोगों को नई और पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी।
-अमन, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, धनेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed