{"_id":"6124f4478ebc3e7a1c7a8ec5","slug":"deputy-president-and-members-complained-to-the-deputy-commissioner-of-the-lady-head-hamirpur-hp-news-sml3814136175","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपप्रधान और सदस्यों ने महिला प्रधान की उपायुक्त से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपप्रधान और सदस्यों ने महिला प्रधान की उपायुक्त से की शिकायत
विज्ञापन
पंचायत प्रधान पर मनमानी के आरोप लगाने वाले प्रतिनिधि उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर की एक पंचायत के उपप्रधान और अन्य सदस्यों ने अपनी ही पंचायत की प्रधान पर मनमानी करने और उसके पति की ओर से पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप करने के आरोप में उपायुक्त हमीरपुर को शिकायत पत्र सौंपा। इसके बाद इन प्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी को भी अपनी शिकायत दी है। शिकायत में कहा है कि पंचायत की महिला प्रधान के कार्यों में उनका पति हस्तक्षेप कर रहा है। पंचायत सदस्यों की ओर से प्रस्तावित विकास कार्यों को या तो शुरू नहीं करवाते हैं और चल रहे विकास कार्यों के बिलों को पास कर अदायगी नहीं करते हैं। प्रस्तावित विकास कार्य शुरू न होने से सीमेंट के 206 बैग खराब होने की कगार पर हैं।
जब ग्राम पंचायत का आम इजलास या कोरम होता है तो प्रधान का पति बार-बार अपनी पत्नी से फोन पर कार्यवाही के बारे में पूछता है और आम इजलास पूर्ण न हो, इसके लिए लोगों को उकसाता है। जहां विकास कार्य चल रहे है वहां मौके पर आकर कार्य को रोकने की कोशिश करता है। प्रधान का देवर भी ग्राम पंचायत के कार्यों को प्रभावित करता है और नेताओं की धौंस दिखाता है।
ग्राम पंचायत प्रधान भी पंचायत कार्यों में रुचि नहीं ले रही हैं और न ही कार्यों को करवाने में सक्षम हैं। इन पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मांग उठाई है कि ग्राम पंचायत ललीण में पंजीकृत संस्थाओं को ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को करवाने के लिए अधिकृत करने की अनुमति दी जाए। इस संबंध में पंचायत सचिव ने कहा कि सोमवार को पंचायत में आयोजित कोरम के दौरान भी प्रधान ने बिलों पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने हाल ही में यहां ज्वाइन किया है, प्रधान ऐसा क्यों कर रही हैं, उन्हें इस बारे में पता नहीं है। उधर, खंड विकास अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने कहा कि एक बार पहले भी इस प्रधान ने ऐसा किया था। जिसके बाद वह खुद ग्राम सभा में गईं और बिल पर हस्ताक्षर करवाकर उन्हें पास करवाया। आगामी एक दो दिन में वह स्वयं पंचायत में जाएंगी और इस समस्या का समाधान किया जाएगा।