फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy head raised questions on construction of plastic collection center near cow shed

Hamirpur (Himachal) News: उपप्रधान ने गोशाला के समीप प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर निर्माण पर उठाए सवाल

Thu, 03 Oct 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विकासखंड बमसन की लंबलू पंचायत के उपप्रधान ने पशुपालन विभाग की जमीन पर बनी गोशाला से 10 मीटर की दूरी पर बने प्लास्टिक संग्रहण केंद्र पर सवाल उठाए हैं। उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर पर पंचायत ने चार लाख 55 हजार रुपये खर्च डाले हैं। जबकि इस प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर को तय मानकों के तहत निर्मित नहीं किया गया है। लंबलू स्थित इस गोशाला में इस वक्त करीब 25 गोवंश है। इन्हें सुबह- शाम खुले में चरने के लिए छोड़ा जाता है। ऐसे में गोशाला के पास लगे प्लास्टिक के ढेर गायों के लिए जान का दुश्मन बना हुआ है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अजय ने कहा कि ऐेसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। मामले में जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed