फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy Commissioner launched Clean India campaign

उपायुक्त ने किया क्लीन इंडिया अभियान का शुभारंभ

Fri, 01 Oct 2021 08:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner launched Clean India campaign
क्लीन इंडिया अभियान के तहत स्वयंसेवियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं उपायुक्त। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय का एक माह तक चलने वाला क्लीन इंडिया अभियान शुक्रवार को जिले में भी आरंभ हो गया। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क से इस अभियान का शुभारंभ किया। नेहरू युवा केंद्र और विभिन्न विभागों, संस्थाओं तथा स्थानीय निकायों के सहयोग से आरंभ किया गया यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा तथा इस दौरान जिलाभर में स्वच्छता से संबंधित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

शुभारंभ अवसर पर चिल्ड्रन पार्क में काफी संख्या में उपस्थित नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस और अन्य युवा संगठनों के स्वयंसेवियों, नगर परिषद, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व आम लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के दौरान जिलाभर में प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा किया जाएगा। इसके अलावा जलस्रोतों का संरक्षण एवं संवर्द्धन, गांवों का सौंदर्यीकरण और स्वच्छता से संबंधित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इन्हें हमें अपनी आम दिनचर्या में शामिल करना होगा। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने के लिए युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी केडीएस कंवर, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रोहित यादव, डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. मनोज डोगरा सहित स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed