फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy Commissioner inspects special Kovid ward

उपायुक्त ने किया विशेष कोविड वार्ड का निरीक्षण

Thu, 22 Apr 2021 07:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspects special Kovid ward
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का निरीक्षण करतीं उपायुक्त व अन्य अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने वीरवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थापित किए जा रहे विशेष कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन एवं लोक निर्माण विभाग को इस वार्ड का कार्य लक्षित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 बिस्तर की क्षमता के इस स्पेशल कोविड-19 वार्ड के स्थापित हो जाने से हमीरपुर जिले में संक्रमित मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध की जा सकेंगी। उन्होंने बिस्तर क्षमता बढ़ाने के दृष्टिगत जिले में कुछ अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हमीरपुर स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग के लंबलू स्थित केंद्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया और वहां जरूरत पड़ने पर बिस्तर क्षमता बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी। उपायुक्त ने कहा कि बिस्तर क्षमता बढ़ाने के दृष्टिगत जिले में स्थित विभिन्न निजी अस्पतालों से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ने पर इन अस्पतालों में निर्धारित शुल्क अदा कर कोविड-19 रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकती हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. पूनम शर्मा सहित स्वास्थ्य, आयुर्वेद व संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed