फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy Commissioner inspected the institutions and gave instructions to improve the arrangements.

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त ने किया संस्थानों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

Sat, 16 May 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 16 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को विभिन्न संस्थानों के परिसरों और मुख्य बाजार का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम जिला पुस्तकालय का दौरा किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि इस परिसर में आम पाठकों और विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती और अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद उपायुक्त मुख्य बाजार से होते हुए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने पुराने भवन के बेहतर उपयोग और आसपास पार्किंग की संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में संचालित जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की लैब का भी निरीक्षण किया और विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर के गेट पर रेडक्रॉस लैब में होने वाले टेस्ट और उनकी दरों की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस मौके पर एडीसी अभिषेक गर्ग, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. देशराज शर्मा, अतिरिक्त निदेशक अवनिंदर सिंह, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लवकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।

इसके बाद उपायुक्त ने नशा निवारण केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपचाराधीन लोगों से बातचीत भी की। सीएमओ डॉ. अजय अत्री ने केंद्र में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed