{"_id":"601eaa858ebc3e4a8b6d7200","slug":"depositer-expair-but-not-receive-deposite-money-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3600361108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटी में जमाराशि का इंतजार करते-करते माता-पिता का हो गया देहांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसायटी में जमाराशि का इंतजार करते-करते माता-पिता का हो गया देहांत
विज्ञापन
दि करयाली को-ऑपरेटिव कृषि सेवा सहकारी सभा चंबोह में जमा धनराशि को वापस दिलाने की मांग को लेकर उपा?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। दि करयाली को-ऑपरेटिव कृषि सेवा सहकारी सभा चंबोह में करीब आठ साल पहले हुए 32 लाख रुपये के गबन मामले में अभी तक ठोस कार्रवाई न होने पर इसमें पूंजी जमा करने वाले उपभोक्ता भड़क गए हैं। शनिवार को 59 पीड़ित जमाकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक से मिला। पीड़ित लोगों ने उपायुक्त को बताया कि अगर दो हफ्ते के भीतर उन्हें उनकी जमाराशि वापस नहीं मिलती है तो वह आमरण अनशन शुरू करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
सोसायटी में जमा करवाए गए तीन लाख रुपये वापस हासिल करने के इंतजार में महानंद का 2 वर्ष पूर्व, जबकि प्रकाशो देवी का 4 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। वहीं, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हेमराज शर्मा ने भी इस सोसायटी में 5 लाख रुपये की एफडी करवाई थी लेकिन, अभी तक इन लोगों को फूटी कौड़ी नहीं मिली। 92 वर्षीय जीवन लाल और 62 वर्षीय भगवान दास ने बताया कि वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। शनिवार को बड़ी मुश्किल से अपनी फरियाद लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे हैं। सांसों का अब कोई भरोसा नहीं।
घर पर रोटी के लाले पड़ चुके हैं। पीड़ित लोगों धर्मपाल, सरोस्ती देवी, हेमराज, प्रमिला देवी, चत्रभुज, कश्मीरा देवी, निशांत शर्मा, केशव शर्मा, ब्रह्मदत्त, सोहन लाल, माया देवी, अनिल कुमार, संतोष कुमारी, कमला देवी और संजय कुमार आदि ने बताया कि सभी लोगों ने इस सहकारी सभा में अपने खून पसीने की कमाई जमा करवाई थी। लेकिन, उनके साथ धोखा हुआ है। इस बारे में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इन लोगों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से शीघ्र न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उधर, उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने इस मामले में सहकारी सभा के सहायक पंजीयक को उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।