{"_id":"60eaf5f88ebc3ec1f95cceef","slug":"departments-to-fill-200-posts-of-headmasters-before-july-31-union-hamirpur-hp-news-sml3765230132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्याध्यापकों के 200 पदों को 31 जुलाई से पहले भरे विभाग : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्याध्यापकों के 200 पदों को 31 जुलाई से पहले भरे विभाग : संघ
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से राजकीय उच्च विद्यालयों में खाली चल रहे मुख्याध्यापकों के 200 से अधिक पदों को 31 जुलाई से पहले भरने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष यशवीर जम्वाल, महासचिव कमल किशोर सहित अन्य पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने कहा कि मार्च 2021 में बहुत से प्रधानाचार्य पदोन्नति से बना दिए, परंतु सात माह से बहुत सारे उच्च विद्यालय बिना मुख्याध्यापक के चल रहे हैं। टीजीटी को पढ़ाने के साथ स्कूल मुखिया का कार्यभार भी संभालना पड़ रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्याध्यापक की पदोन्नति सूची में विलंब होने के कारण कई टीजीटी और पात्र पदोन्नत प्रवक्ता या तो सेवानिवृत्त हो गए हैं और कई जल्द ही बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो जाएंगे। संघ मांग करता है कि मुख्याध्यापक बनाने की प्रक्रिया को जल्द अमलीजामा पहनाया जाए। संघ ने सरकार से मांग की है कि सीधी भर्ती के प्रवक्ताओं और पदोन्नत प्रवक्ताओं की वरिष्ठता सूची 1:1 में बनाई जाएं।
प्रवक्ताओं से प्रधानाचार्य बनने के लिए निर्धारित 50 फीसदी कोटे का आधा हिस्सा पदोन्नत प्रवक्ताओं को दिया जाए। दिसंबर 2016 के बाद पदोन्नति से बने प्रधानाचार्यों की पदोन्नति को नियमित किया जाए, ताकि समय पर वित्तीय लाभों का निपटारा किया जाए। संघ यह भी मांग करता है कि टीजीटी से प्रवक्ता बनाने की पदोन्नति सूची बैकलॉग कोटे को भरकर शीघ्र जारी की जाए।