फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Department installed cat eye and reflectors at Ladour Chowk

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर चौक पर विभाग ने लगाए कैट आई और रिफ्लेक्टर

Sat, 29 Mar 2025 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Mar 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत संतोषी माता मंदिर लदरौर चौक में लोक निर्माण विभाग की ओर से कैट आई और रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। कैट आई और रिफ्लेक्टर का उपयोग सड़क को चिन्हित करने और वाहन चालकों का मार्गदर्शन करने के लिए किया जाता है। लदरौर चौक काफी व्यस्त है। चौक से शिमला, जाहू और ऊना की तरफ वाहन निकलते हैं। संतोषी माता मंदिर होने के कारण इस सड़क पर बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर कैट आई और रिफ्लेक्टर न होन से पर रात का सड़क का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए अब यहां पर कैट आई और रिफ्लेक्टर लगा दिए गए हैं। इससे यहां पर आने वाले लोगों को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशाषी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि संतोषी माता मंदिर लदरौर चौक पर कैट आई और रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को इससे सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed