{"_id":"5f79f6878ebc3ec5ef030402","slug":"deotsidh-temple-hamirpur-hp-news-sml347259040","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के दरबार में तीन हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के दरबार में तीन हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की तादात बढ़ने लगी है। रविवार को 3000 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाया। बाबा की नगरी में रविवार को कुछ चहल-पहल दिखी। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इससे कि वहां पर काम करने वाले दुकानदार, स्थानीय लोग भी खुश नजर आए। 3000 श्रद्धालुओं में से 2300 के करीब पुरुष श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
जब से मंदिर खुले हैं, पहली बार 700 के करीब महिला श्रद्धालुओं ने भी बाबा के गुफा के दर्शन किए। सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं के लिए बाबा के मंदिर के कपाट खोल दिए गए और शाम के 7 बजे तक श्रद्धालु दर्शनों के उपरांत अपने गंतव्य की ओर चले गए। प्रदेश के बॉर्डर खुल जाने के चलते भी श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ। मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर ने कहा कि रविवार के दिन पहले की अपेक्षा काफी श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे थे। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए जितने श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन कर सकते थे, उनको सुविधा पूर्वक दर्शन करवाए गए।