{"_id":"68ae08ac803dfa95c107e784","slug":"demand-to-start-bus-facility-for-iti-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-164859-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई भोरंज के लिए बस सुविधा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई भोरंज के लिए बस सुविधा शुरू करने की मांग
Wed, 27 Aug 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से समलोग वाया आईटीआई भोरंज सड़क पर कोई भी बस सुविधा नहीं हैं। इस कारण आईटीआई के विद्यार्थी दो किलोमीटर पैदल चलकर आईटीआई पहुंचते हैं।
करीब 20 साल पहले लोक निर्माण विभाग के तहत सड़क बनी थी। इसके बाद कुछ साल पहले सड़क पर बस की सुविधा शुरू हुई थी, लेकिन वह जल्द ही बंद हो गई है। इसके बाद कोई बस सुविधा नहीं शुरू हुई। इस कारण आईटीआई पहुंचने वाले विद्यार्थियों के साथ निकट के गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को निजी वाहनों में आवागमन करना पड़ता है। आईटीआई को बने करीब 15 साल बीत गए हैं। अभी भी विद्यार्थी बस की राह देख रहे हैं।
ग्रामीणों में रोशन लाल, प्रेम चंद, राकेश कुमार, विनोद कुमार आदि ने बताया कि काफी समय से बस सुविधा की मांग की जा रही है। अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हुई है। उन्होंने पुन: प्रशासन से इस मार्ग में बस सेवा को शुरू करने की मांग की है। आईटीआई भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि आईटीआई में आने वाले विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा नहीं है। आईटीआई में 150 के करीब विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
कोट
बस्सी से समलोग वाया आईटीआई भोरंज सड़क पर मिनी बस चलाने के लिए परिवहन विभाग से बात की गई है। संभावना है कि जल्द ही इस मार्ग में बस सेवा शुरू होगी।
-सुरेश कुमार, विधायक, भोरंज