{"_id":"6939c9b2f124996ca70bc94a","slug":"demand-to-provide-fire-fighting-vehicles-in-badsar-maihre-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-176364-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर-मैहरे में अग्निशामक वाहन उपलब्ध करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर-मैहरे में अग्निशामक वाहन उपलब्ध करवाने की मांग
Thu, 11 Dec 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद बड़सर-मैहरे बाजार में आग से निपटने के प्रबंध धरातल पर शून्य ही हैं। नगर पंचायत बनने के बाद भी बड़सर में आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक भी अग्निशामक वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया है।
अगर बड़सर-मैहरे बाजार में आग की घटना घटित होती है तो अग्निशामक वाहन को यहां पर पहुंचने के लिए आधा से एक घंटे का समय लग सकता है, क्योंकि यह वाहन 16 किलोमीटर दूर बिझड़ी में स्थित अग्निशमन विभाग के कार्यालय से आता है।
स्थानीय लोग शेखर मनकोटिया, राजकुमार विज, जस्वीर जस्सी, रजनीश अग्निहोत्री, स्नेहलता, रवि कुमार, सुखदेव ठाकुर, सुषमा हिमाचली, नितीश, धीरज, कार्तिक ने बड़सर में अग्निशामक वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है, लेकिन दमकल विभाग की उपलब्धता बेहद सीमित है।
विज्ञापन
बड़सर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर ही मैहरे उपमंडल मुख्यालय के सबसे प्रमुख और व्यस्त बाजारों में से एक है, जहां दूर-दूर से लोग खरीददारी और प्रशासनिक कार्यों के लिए पहुंचते हैं।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार तीन किलोमीटर के दायरे में 2 दर्जन से ज्यादा शिक्षण संस्थान और बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थित हैं, ऐसे में फायर ब्रिगेड की तत्काल उपलब्धता अत्यंत आवश्यकता बन चुकी है। वर्तमान में आग लगने पर दमकल विभाग की गाड़ी बिझड़ी से आती है, तब तक बहुत अधिक नुकसान हो चुका होता है। संवाद