फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand to divide the lake and make Chamnad a district council ward

Hamirpur (Himachal) News: ताल को विभाजित कर चमनेड को जिला परिषद वार्ड बनाने की मांग

Fri, 27 Feb 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 27 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद वार्डों की सूची जारी होने के बाद हमीरपुर ब्लॉक में बनाए गए दो वार्डों को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जाहिर की है। वीरवार को ग्रामीणों ने ताल वार्ड को विभाजित कर चमनेड को जिला परिषद वार्ड बनाने की मांग को लेकर एडीसी अभिषेक गर्ग को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मांगपत्र में ग्रामीणों में समाजसेवी बलदेव धीमान, राकेश कुमार, राजेश कुमार आदि ने कहा कि ताल वार्ड में 21 पंचायतों को शामिल कर दिया गया है। पुनर्गठन के उपरांत हमीरपुर जिला में 18 जिला परिषद वार्ड बनाए गए हैं। इसमें यह वार्ड सबसे बड़ा है। चार विधानसभा क्षेत्रों में चार-चार जिला परिषद वार्ड हैं, जबकि हमीरपुर विधानसभा में दो ही वार्ड बनाए गए हैं। इनमें जंगलरोपा और ताल वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन


जंगल रोपा वार्ड में 12 पंचायतों को शामिल किया गया है, जबकि ताल में 21 पंचायतें डाल दी गई है। ऐसे में भौगोलिक, जनसंख्या व विकास की दृष्टि से यह सही नहीं है। ताल वार्ड को विभाजित कर चमनेड को अलग वार्ड बनाया जाए। दोनों वार्डों में एक में 11, जबकि दूसरे में 10 पंचायतों को डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ताल वार्ड में शामिल 21 पंचायतों की जनसंख्या 32,775 है। इतनी जनसंख्या जिला परिषद के किसी भी वार्ड की नहीं है। हर वार्ड में नौ से लेकर 15 तक पंचायतें शामिल हैं और जनसंख्या भी 12 से 18 हजार के बीच में है। विकास की दृष्टि से देखा जाए तो जो बजट जिला परिषद वार्ड को मिलता है, वह 21 पंचायतों में बंटेगा।

ऐसे में विकास के कार्य में विसंगति पैदा हो गई है। ऐसे में वार्डों का पुन: गठन किया जाए, ताकि समस्या का समाधान हो सके। एडीसी अभिषेक गर्ग ने ग्रामीणों की मांग को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed