फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand to build an airport in Jahu soon

Hamirpur (Himachal) News: जाहू में जल्द हवाई अड्डा बनाने की मांग

Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। जाहू क्षेत्र में हवाई अड्डे के निर्माण की मांग को लेकर वरिष्ठ वेलफेयर एसोसिएशन भरेड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग तथा वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी से भेंट की और उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रयासरत हैं। उनका कहना है कि जाहू में हवाई अड्डे की स्थापना न केवल क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार और व्यावसायिक अवसर प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि हवाई अड्डा बनने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और साथ ही पर्यटन को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक पर्यटन स्थलों को देखते हुए यह परियोजना इस पूरे अंचल को राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल कर सकती है। वरिष्ठ नागरिकों ने मंत्री धर्माणी से अनुरोध किया कि वे इस विषय को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार के समक्ष इस परियोजना की महत्ता को रखें और इसके शीघ्र क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्णय लें। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह हवाई अड्डा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंत्री राजेश धर्माणी ने ज्ञापन प्राप्त करने के उपरांत प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभागों से इस विषय में चर्चा कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस मौके पर संस्था के सचिव विद्यसागर शर्मा, सुभाष कपिल, केएस भंडारी, प्रताप शर्मा, नेक राम, जगदीश ठाकुर,डॉ एचएस राणा, जगदेव शर्मा, आरसी शर्मा, राम नाथ शर्मा इत्यादि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed