फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand to add three villages in Tillu Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: टिल्लू पंचायत में तीन गांवों को जोड़ने की मांग

Sat, 14 Jun 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Demand to add three villages in Tillu Panchayat
बीडीओ नादौन को मांग पत्र सौंपने पहुंचे ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की जलाड़ी पंचायत के अंतर्गत हरमंदिर, मंडियालां, सूंह और गदियाड़ा गांवों को नई बनने जा रही टिल्लू पंचायत से जोड़ा जाए। यह मांग इन गांवों के लोगों ने बीडीओ से की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीडीओ नादौन निशांत शर्मा को इस बारे ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार उनके गांवों को टिल्लू पंचायत में जोड़ा जाए। उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। इससे पूर्व पंचायत में हुए कोरम में भी इस बारे प्रस्ताव पारित किया गया। इन तीनों गांवों के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इन तीनों गांव में से किसी एक गांव को भी अलग किया जाता है तो वह लोग इसका पूर्ण विरोध करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन तीनों गांवों में से किसी गांव को अलग करने की योजना बनती है तो इन्हें जलाड़ी पंचायत में ही पहले की तरह रहने दिया जाए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान जगमोहन, प्रसिन्नो देवी, कश्मीरी देवी, सिकंदर कुमार, अंतरा देवी सहित काफी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं, पंचायत प्रधान जगमोहन ने बताया कि लोगों की भावना के अनुसार कोरम में इस बारे प्रस्ताव पारित किया गया है। बीडीओ निशांत शर्मा ने बताया कि लोगों की ओर से दिए गए विचारों से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed