{"_id":"69ef3e26307401b4bc0012b8","slug":"demand-for-a-complete-ban-on-cow-slaughter-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-191626-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग
Tue, 28 Apr 2026 04:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:13 AM IST
विज्ञापन
गो सम्मान अभियान के तहत बमसन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते गो प्रेमी। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो सम्मान अभियान के तहत तहसीलदारों को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर/ टौणी देवी (हमीरपुर)। गो सम्मान अभियान के तहत सोमवार को बड़सर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने गोशाला हार के घनश्याम पुरी की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान उपमंडल अधिकारी बड़सर स्वाति डोगरा के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने मांग की है कि गाय को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए और देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही संपूर्ण गोवंश को उचित सम्मान देने, गो सेवा के लिए देशभर में समान कानून लागू करने, गोचर बोर्ड के गठन, केंद्रीय गोपालन मंत्रालय की स्थापना और गो चारा सुरक्षा नीति निर्धारित करने के लिए ठोस कानून बनाने की भी मांग उठाई। इस दौरान शशि पठानिया, देव राज, संजय कुमार, पवन कुमार, जगत राम, सुख देव, जसवंत सिंह, शक्ति चंद, कैलाश चंद, वीना देवी, आशा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं तहसील कार्यालय बमसन में गो प्रेमियों ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को गो हत्या रोकने और गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भूमि देवी शास्त्री, रजनीश ठाकुर, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, लकी ठाकुर, सूरज ठाकुर, विनोद ठाकुर, निखिल, प्रशांत, कल्पना, संतोष कुमारी, राकेश कुमार ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि भारत में गो हत्या बंद हो।