Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand for 10 medical leave days for teachers every year

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षकों को हर साल 10 मेडिकल अवकाश देने की मांग

Wed, 04 Nov 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 04 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश सरकार से नियमित शिक्षकों को प्रतिवर्ष कम से कम 10 मेडिकल अवकाश देने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि बीमारी की स्थिति में हिमाचल के शिक्षकों को अर्जित अवकाश लेना पड़ता है, जबकि कई अन्य राज्यों में चिकित्सा आधार पर अलग से अवकाश देने का प्रावधान है।
संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि तमिलनाडु में शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 540 दिन, जबकि ओडिशा में पांच साल में 90 और पूरे सेवाकाल में 180 दिन मेडिकल अवकाश मिलता है। राजस्थान में भी चिकित्सा आधार पर अवकाश की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि इन राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन कर हिमाचल में भी नियमित शिक्षकों के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम 10 मेडिकल अवकाश का प्रावधान किया जाए। संघ ने अर्जित अवकाश की व्यवस्था में बदलाव की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय हीर के अनुसार, 300 दिन से अधिक अर्जित अवकाश होने पर अतिरिक्त दिन कर्मचारी के खाते में जमा नहीं होते। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए 300 दिन से अधिक अर्जित अवकाश को लीव बैंक में जमा करने की व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया।

संघ का कहना है कि बीमारी के दौरान अर्जित अवकाश का इस्तेमाल करने से कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय अवकाश नकदीकरण में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed