{"_id":"606727ee8ebc3ec44635bb38","slug":"dei-s-naun-topped-in-panchayat-block-in-mnrega-hamirpur-hp-news-sml366188921","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में देई का नौण पंचायत ब्लॉक में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में देई का नौण पंचायत ब्लॉक में अव्वल
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत देई का नौण महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी (मनरेगा) स्कीम को धरातल पर लागू करने में ब्लॉक में अव्वल रही है। इस पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 10163 कार्यदिवस अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जबकि, इस बार ब्लॉक में दूसरे स्थान पर ग्राम पंचायत धनेड़ रही है।
देई का नौण पंचायत ने पिछले साल का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। बीते वर्ष पंचायत ने 8118 कार्यदिवस अर्जित किए थे। अधिकतर ग्रामीणों ने 120 दिन कार्यदिवस अर्जित किए हैं। ग्राम पंचायत देई का नौण के पूर्व प्रधान रंजन शर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए समस्त टीम सदस्य बधाई के पात्र हैं। जिनमें ग्राम रोजगार सेविका ललिता, तकनीकी सहायक अमित गौतम, सचिव राजकुमार व लता, समस्त पंचायत प्रतिनिधि वीरेंद्र, सुषमा, कांता देवी, पुरुषोत्तम व उपप्रधान अश्वनी के साथ तमाम मनरेगा कर्मी शामिल हैं। हमीरपुर ब्लॉक से प्रथम स्थान पर रही पंचायत देई का नौण दूरदर्शी नेतृत्व और अभूतपूर्व विकास की प्रतीक बनकर उभरी है।
इसमें खंड विकास अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। खंड विकास अधिकारी हमीरपुर अस्मिता ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने समय-समय पर प्रशिक्षण की व्यवस्था करवाई, जिससे मनरेगा में नए आयाम और नये मुकाम हासिल करने में ग्राम पंचायत देई का नौण कामयाब रही। इससे पूर्व देई का नौण पंचायत मवेशियों की टैगिंग करवाने में भी अव्वल रह चुकी है।
विज्ञापन
सरकार ने पंचायत को इसके लिए पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की थी। वहीं, पंचायत की वर्तमान प्रधान सपना ने भी समस्त ग्राम वासियों को इस उपलब्धि की बधाई दी है। उधर, बीडीओ हमीरपुर अस्मिता ठाकुर ने माना कि मनरेगा कार्यदिवस अर्जित करने में देई का नौण पंचायत पहले और धनेड़ दूसरे स्थान पर रही है।