फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   deadbody found

नादौन के जंगलू गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव

Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नादौन-सुजानपुर सड़क किनारे जंगलू गांव की ढांक में एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान विपन कुमार (45) पुत्र झुंजू राम निवासी गांव दोबड़ कला के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी सीमा देवी पंचायत समिति सदस्य हैं। विपन चौमुक्खा में एक ठेकेदार के पास नौकरी करता था। शनिवार शाम करीब आठ बजे घर के लिए अपनी बाइक से निकला था। इसी दौरान उसकी अपने बेटे से भी बात हुई थी। जब रात भर घर न पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश आरंभ कर दी। रविवार सुबह परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नादौन थाने में दी, जिसके चलते मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जंगलू गांव में सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी ढांक में उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

विपन का शरीर वहां लगी एक कंटीली तार में फंस गया था और ऊपर उसकी बाइक गिरी थी। एक तार उसके गले में फंस गई थी जबकि एक टांग बाइक में फंसी थी। उसके सिर पर हेलमेट लगा हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे से कोई वाहन या जानवर आने से वह मोड़ नहीं काट पाया और बाइक सहित खाई में जा गिरा होगा, यहां एक तीखा मोड़ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गया है। थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed