{"_id":"613e40af8ebc3e3ebf369fe3","slug":"deadbody-found-hamirpur-hp-news-sml3836269107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन के जंगलू गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन के जंगलू गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नादौन-सुजानपुर सड़क किनारे जंगलू गांव की ढांक में एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान विपन कुमार (45) पुत्र झुंजू राम निवासी गांव दोबड़ कला के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी सीमा देवी पंचायत समिति सदस्य हैं। विपन चौमुक्खा में एक ठेकेदार के पास नौकरी करता था। शनिवार शाम करीब आठ बजे घर के लिए अपनी बाइक से निकला था। इसी दौरान उसकी अपने बेटे से भी बात हुई थी। जब रात भर घर न पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश आरंभ कर दी। रविवार सुबह परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नादौन थाने में दी, जिसके चलते मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जंगलू गांव में सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी ढांक में उसका शव बरामद हुआ।
विपन का शरीर वहां लगी एक कंटीली तार में फंस गया था और ऊपर उसकी बाइक गिरी थी। एक तार उसके गले में फंस गई थी जबकि एक टांग बाइक में फंसी थी। उसके सिर पर हेलमेट लगा हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे से कोई वाहन या जानवर आने से वह मोड़ नहीं काट पाया और बाइक सहित खाई में जा गिरा होगा, यहां एक तीखा मोड़ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गया है। थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।